पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

18 मार्च से 1 अप्रैल तक धनबाद नहीं अाएगी पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हटिया से पटना के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 18621/22 हटिया-पटना-हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 18 मार्च से 2 अप्रैल तक धनबाद नहीं अाएगी। किऊल रेलवे स्टेशन पर नन इंटरलॉकिंग कार्य हाेने के कारण यह ट्रेन पटना गया, काेडरमा, गाेमाे के रास्ते अपने गंतव्य के लिए रवाना हाेगी। हावड़ा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 12381/82 पू्र्वा एक्सप्रेस 20 मार्च से 6 अप्रैल तक चुनार, मिर्जापुर, प्रयागराज के रास्ते चलेगी। 12381 अप 20, 23, 24, 27, 30, 31 मार्च अाैर 3, 6 अप्रैल काे तथा 12382 डाउन 22, 25, 26, 29 मार्च तथा 1, 2, 5 अप्रैल काे चुनार, मिर्जापुर प्रयागराज के रास्ते चलेगी।

खबरें और भी हैं...