पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली व पानी मांगने सड़क पर उतरे लोग केंदुअा में एनएच-32 को 5 घंटे किया जाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

10 दिनाें से पेयजल अौर चार दिनों से बिजली संकट झेल रहे केंदुअा के लाेगाें का सब्र का बांध शुक्रवार काे टूट गया। केंदुअावासी सुबह 8:30 बजे सड़क पर उतर गए। सबसे पहले केंदुअा-झरिया सड़क मार्ग काे जाम किया। इसके बाद केंदुअा पुल व गनसाडीह के समीप धनबाद-बाेकाराे सड़क मार्ग काे भी जाम कर िदया। पानी दो-बिजली दो के नारे लगाए। सीएम हेमंत साेरेन, सांसद पीएन सिंह, मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, धनबाद विधायक अाैर डीवीसी प्रबंधन के विरुद्ध नारे लगाए। लोगों के सड़क जाम के कारण लगभग पांच घंटे तक धनबाद-बाेाकराे सड़क मार्ग पर अावागमन ठप रहा। अांदाेलन का नेतृत्व गोविंदा राउत व राहुल गुप्ता ने किया।

बिजली कटाैती को लेकर जिला चैंबर अाॅफ काॅमर्स की बैठक शुक्रवार काे हाेटल गंगाेत्री में हुई। बैठक के बाद बिरसा मुंडा चाैक पर जेबीवीएनएल का पुतला दहन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि शनिवार काे बिजली जीएम का घेराव किया जाएगा। मंगलवार काे डीवीसी पुटकी का घेराव होगा। कटाैती बंद नहीं हुई तो धनबाद बंद कराने की चेतावनी दी। बैठक में चेतन गाेयनका, अजय नारायण लाल, श्याम गुप्ता, प्रभात सुराेलिया व साेहराब खान सहित कई माैजूद थे।

जिला चैंबर ने फंूका पुतला, अाज जीएम का घेराव

पुटकी व केंदुअा में देर रात जलापूर्ति शुरू | जामाडाेबा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली अापूर्ति सुचारु हाेने के बाद 12 एमजीडी अाैर 9 एमजीडी का दाेनाें माेटर पंप चालू हाे गया है। रात 8 बजे से पुटकी, केंदुअा, गाेधर, मछलीपट्टी सहित अन्य इलाकाें में जलापूर्ति चालू कर दी गई है।**

जलापूर्ति का मिला अाश्वासन, शाम 4 बजे हटा जाम

पुटकी अंचल सीओ सुरेंद्र कुमार प्रशासन की अाेर से वार्ता के लिए केंदुअा पुल पहुंचे। अांदाेलनकारियाें से वार्ता की। दाेपहर 1:30 बजे िबजली सप्लाई चालू हाेने के बाद सीअाे ने लाेगाें काे अाश्वस्त किया कि शाम 4 बजे तक जलापूर्ति चालू कर दी जाएगी। इसके बाद अांदाेलनकारी मानने काे तैयार हुए।

मोबाइल की लाइट जलाकर विरोध|कटाैती के विराेध में बैंक माेड़ के लाेगाें ने शुक्रवार काे मोबाइल की लाइट जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
खबरें और भी हैं...