6 का हुआ प्लेसमेंट, 3 का इंटर्नशिप के लिए चयन
अाईअाईटी अाईएसएम, धनबाद के छह छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट तीन कंपनियाें में हुअा है। चैतन्या एकेडमी में तीन स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट हुअा है। इनमें माइनिंग मशीनरी इंजीनियरिंग के कार्तिक राज श्रीवास्तव, सिविल इंजीनियरिंग के चेतन कुमावत अाैर अप्लाइड जियाेलाॅजी के सतीश राज शामिल हैं। वहीं एम एंड सी के ऋषभ राज का प्लेसमेंट रकुटेन, टाेकयाे जापान में डाटा साइंस प्राेफाइल में हुअा है। जबकि अारती इंडस्ट्रीज में केमिकल इंजीनियरिंग के हिमांशु गर्ग अाैर रुपेश बेहरा का प्लेसमेंट हुअा है। इसी तरह बाॅस्क इंजीनियरिंग एंड बिजनेस साेल्यूशन बेंगलुरु में इंटर्नशिप के लिए ऋषभ तिवारी का चयन हुअा है। वहीं कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के अनीश कुमार का चयन ग्रेट फाॅर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड में इंटर्नशिप के लिए हुअा है। अाईअाईएम लखनऊ में इंटर्नशिप के लिए इलेक्ट्राॅनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के अार्या दत्ता का चयन हुअा है।
काेराेना से बचाव काे लेकर जारी किया गया दिशा-निर्देश
इधर, अाईअाईटी अाईएसएम, धनबाद ने काेराेना वायरस से बचाव काे लेकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय से मिले दिशा-निर्देशाें से स्टूडेंट्स काे अवगत कराया है। संस्थान ने फेसबुक पेज पर स्टूडेंट्स से अपील की है कि वे साबुन या सेनेटाइजर से नियमित हाथ धाेएं। एक-दूसरे काे बचाव काे लेकर जागरूक करें। यह वायरस बीमार व्यक्ति द्वारा छूए गए माेबाइल स्क्रीन, दरवाजे के नाॅब्स, कंप्यूटर माउस, की-बाेर्ड, कलम अादि के माध्यम से भी दूसरे में जा सकता है। स्टूडेंट्स बाहर निकलते वक्त फेस मास्क का उपयाेग करें। यह वायरस बीमार व्यक्ति से लार के माध्यम से दूसरे में अांख, नाक, मुंह अादि से जा सकता है। स्टूडेंट्स से अपील की जा रही है कि वे यथासंभव विदेश यात्रा से बचें। बहुत जरूरी न हाे ताे अपनी विदेश यात्रा काे टाल दें। संस्थान के हाॅस्टल में भी पाेस्टर के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी। ताकि जागरूकता लाया जा सके।