7 माह में ही झड़ने लगा प्रखंड मुख्यालय का प्लास्टर
बाघमारा|बाघमारा में नवनिर्मित प्रखंड मुख्यालय का दो मंजिला भवन का प्लास्टर उद्घाटन के सात माह गुजरते ही भरभरा कर गिरना शुरू हो गया। गुरुवार को ऊपरी मंजिल की छत का प्लास्टर गिरने से कई लोग बाल बाल बच गए। लोगों ने कहा कि लाखों रुपए की लागत से निर्मित भवन की गुणवत्ता सही नहीं है। जब प्रखंड मुख्यालय में ही इस प्रकार की गुणवत्ता विहीन भवन का निर्माण किया गया है तो पंचायतों में किस प्रकार का विकास कार्य होगा। इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। जिस भवन में सीओ, बीडीओ सहित प्रखंड में पदस्थापित अन्य विभागों के पदाधिकारी बैठते हैं। उस भवन की ऐसी स्थिति निश्चय ही चिंताजनक हैैैै।