बस्ताकाेला में पाैधे लगा संरक्षण का लिया संकल्प
ग्रीन लाइफ के तत्वावधान में बस्ताकोला के ओबी डंप पर गुरुवार काे पीपल का पाैधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। गर्मी में पौधे के जड़ों में नमी के लिए ड्रिप सिस्टम का सहारा लिया गया है। इसके लिए बड़े डिब्बे में छेद करके पौधे के बगल में गड़ा गया है। डिब्बे में पानी डालने पर कई दिनों तक बूंद-बूंद सिंचाई होते रहेंगे। ग्रीन लाइफ के संयोजक डॉ. मनोज सिंह ने कहा कि कोयला खनन की गलत नीतियों के कारण झरिया में प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है। पौधरोपण के दौरान जर्मनी के आईडी टीवी के निदेशक हार्टमुट इड्जको, मुम्बई के मुकुल किशोर, सुरेश राजमणि ने प्रदूषण व बचाव पर फिल्म शूटिंग किया। माैके पर सत्यदेव पाण्डे, गिरीजा प्रसाद, अखलाक अहमद, दिवेश कुमार सिंह आदि थे।
अाेबी डंप पर पौधरोपण करते ग्रीन लाइफ के पदाधिकारी।