पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भंवरदाहा के पास हाइवा चाेरी कर भाग रहे चाेर काे पुलिस ने पकड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तोपचांची थाना क्षेत्र के भंवरदाहा के समीप से शनिवार दोपहर एक हाइवा चोरी कर भाग रहे चोर सहित हाइवा को तोपचांची पुलिस ने पकड़ लिया। हाइवा चोरी कर लेकर भाग रहे तेतुलमारी नगरीकला निवासी तपन महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हाइवा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस संबंध में पता चला है कि फुसरो से हाइवा कोयला लेकर एमपीएल जा रहा था। चालक बासुदेव महतो व खलासी सूरज कुमार फुसरो से कोयला लेकर जा रहे थे। तोपचांची भंवरदाहा के पास चाय पी रहे थे। तभी अचानक तपन चकमा देकर हाइवा को लेकर भाग गया। मामले की सूचना तोपचांची पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हाइवा को राजगंज से पकड़ा। तोपचांची पुलिस ने राजगंज से लेकर बरवाअड्डा थाने काे सूचित कर दिया गया था।

खबरें और भी हैं...