पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीडब्ल्यूसी की सूचना पर पुलिस ने कोरंगा बस्ती में नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवार को होनी थी शादी, परिजन समझाने पर माने

सीडब्ल्यूसी की सूचना पर सदर पुलिस ने नाबालिग लड़की की शादी होने से रुकवा दी। सीडब्ल्यूसी को सूचना मिली थी कि कोरंगा बस्ती में एक नाबालिग की शादी शुक्रवार को होने वाली है। सीडब्ल्यूसी ने इसकी सूचना सदर थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस कोरंगा बस्ती पहुची। नाबालिग के परिजनों को थाना ले आई। पुलिस ने परिजनों को शादी कराने से मना किया। साथ ही नाबालिग के जन्म प्रमाण पत्र के साथ शुक्रवार को थाना बुलाया। सीडब्ल्यूसी के हस्तक्षेप के बाद परिजनों ने शादी नही करने का आश्वासन दिया है।

खबरें और भी हैं...