हाेली में मारपीट की घटनाओं पर दौड़ लगाती रही पुलिस
हाेली के दिन मारपीट की घटनाअाें से पुलिस परेशान रही। सदर थाना के अलावा सरायढेला थाना क्षेत्र में शराब के नशे में मारपीट की घटना हुई। पुलिस के अलावा डायल 100 पर पुलिस काे सूचना देने के बाद गश्ती दल लगातार दाैड़ लगाती रही। सदर पुलिस बारामुडी, डीएस कालाेनी, भिश्तीपाड़ा में मारपीट करने वाले 12 से अधिक लाेगाें काे हिरासत में लिया। हालांकि दाेनाें पक्षाें के बीच समझाैते के बाद उन्हें थाना से छाेड़ दिया गया। हाउसिंग कालाेनी की रहने वाली एक महिला ने साैरभ नामक युवक पर कपड़ा फाड़ने, पति काे बेल्ट से पीटने व बेटा के साथ मारपीट करने का अाराेप लगाया। घटना की शिकायत सदर थाना में की गई है। न्यू डाक्टर्स कालाेनी में बच्चाें के दाे गुटाें में मारपीट की घटना हुईए जिसमें पुलिस काे चार से अधिक बार माैके पर जाना पड़ा। बच्चाें अाैर उनके परिजनाें काे पुलिस ने समझा कर शांत कराया। वहीं बगुला बस्ती में शराब के नशे में मारपीट की घटना हुई। मामला थाने तक पहुंचा। बाद में दाेनाें पक्षाें ने
अापस में समझाैता कर लिया।