सरकार के इशारे पर नंगा नाच कर रहे पुलिस पदाधिकारी : दीपक
धनबाद|भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने विधायक ढुल्लू महतो फरारी मामले में हेमंत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के इशारे पर ढुल्लू को फंसाया और परेशान किया जा रहा है। पुलिस पदाधिकारी सरकार की कठपुतली बनकर नाच कर रहे हैं। साजिश के तहत विधायक व उनके परिजनों को परेशान किया जा रहा है। पार्टी ऐसे पदाधिकारियों को चिह्नित कर रही है, जो सरकार के इशारे पर कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को अपनी संवैधानिक मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए। पुलिस पदाधिकारी यदि अपनी मर्यादा का उल्लंघन करना बंद नहीं करेंगे तो भाजपा उनके खिलाफ सड़क पर आंदोलन करने को बाध्य होगी।