मारपीट कर छिनतई करने के अाराेप में पुलिस ने दाे युवकों काे जेल भेजा
पंपू तालाब के पास हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने माेनू यादव एवं शीलू यादव काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि साेमवार काे पंपू तालाब के रास्ते बाइक से जा रहे बुजुर्ग दंपत्ति एवं युवकाें के बाइक के बीच टक्कर हाे गई थी। युवकाें ने अपने कुछ अाैर दाेस्ताें काे बुलाकर बुजुर्ग दंपत्ति से मारपीट करने लगे। इस दाैरान ड्युटी समाप्त कर घर जा रहे रेलवे में गार्ड शशिकांत ने बचाव का प्रयास किया ताे युवकाें ने मार कर जख्मी कर दिया। अाराेप है कि उनसे छिनतई भी की गर्इ। हालांकि अारपीएसएफ के जवानाें के पहुंचने पर कुछ युवक भाग निकले। जवानाें ने डायल 100 पर फाेन कर घटना की जानकारी पुलिस काे दी। माैके से माेनू अाैर शीलू पकड़ा गया। वहीं सुरेंद्र यादव नामक अाराेपी फरार है। जिसके तालाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।