पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शतक से चूके प्रतीक रंजन, एनआरसी विजयी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एनआरसी ने आरएन मुखर्जी सुपर डिवीजन लीग में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए शुक्रवार को आइसीसीएस ए को 87 रनों से हरा दिया।

टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एनआरसी ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 261 रन बनाए। प्रतीक रंजन ने 96 (66 गेंद, छह चौके व छह छक्के), फहद आफताब ने 65 (60 गेंद, दो चौके व पांच छक्के), रौशन कुमार निराला ने 35 और आदित्य नारायण ने 23 रन बनाए। तलत अजीज ने 27 और नारायण नोनिया ने 49 रन देते हुए दो-दो विकेट चटकाए।

बाद में आइसीसीएस ए की टीम 45.3 ओवरों में 174 रनों पर आउट हो गई। विक्की सिंह ने 30, नारायण नोनिया ने 27, तलत अजीज ने 22, राजेश कुमार ने 21 और सतीश सिंह ने 20 रन बनाए। एनआरसी ने आलोक कुमार ने 31 पर तीन, प्रतीक ने 30 पर दो, सौरव भद्र ने 24 पर दो और प्रांजल कुमार ने 47 पर दो विकेट लिए।

प्रतीक रंजन।
खबरें और भी हैं...