बिजली कटाैती काे ले प्रार्थना सभा आयोजित
बिजली कटाैती के विराेध में शनिवार काे झरिया के खुदरा वस्त्र व्यवसायी संघ व चेंबर अाॅफ कामर्स ने संयुक्त रूप से मेन राेड स्थित पंचदेव मंदिर में डीवीसी प्रबंधन काे सद्धबृद्धी प्रदान करने की प्रार्थना की। ताकि जनता काे कष्टाें से डीवीसी प्रबंधन छ़ुटकारा दे। प्रार्थना सभा में जिला के महासचिव राजीव शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्हाेनें कहा कि हम धनबाद वासी का क्या दाेष हैं। डीवीसी प्रबंधन जवाब दे। संघ के अध्यक्ष उपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन मनमानी पर उतरा गया हैं। यह पूर्ण रूप से मानव के मुल अधिकार का हनन हैं। चैंबर के अध्यक्ष अमीत साहू ने कहा कि अगर विधुत कटाैती बंद नहीं हुअा ताे अादाेलन अाैर तेज किया जाएगा। माैके पर उपेन्द्र गुप्ता, अमीत कुमार साहु, जिला के महासचिव राजीव शर्मा, उमेश हेलीवाल, विकास अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, मुख्तार अहमद, पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव, शिव अग्रवाल, विनाेद, राजू साव, बब्लू विश्वकर्मा आदि थेे।
झरिया के पंचदेव मंदिर प्रार्थना करते व्यवसाई।