गेट में अाईअाईटी धनबाद के प्रियांशु माहेश्वरी विकास कुमार अाैर गाैरव बने अाॅल इंडिया टाॅपर
ब्रेक नहीं लिया, पढ़ाई से ध्यान नहीं भटकाया
प्रियांशु माहेश्वरी काे माइनिंग इंजीनियरिंग में गेट में देश में पहला स्थान मिला है। वे 73.33 अंकाें के साथ सफल हुए हैं। उदयपर राजस्थान के प्रियांशु बताते हैं कि पूरे साल हर दिन पढ़ाई की, किसी एक दिन भी ब्रेक नहीं लिया। हर दिन एक घंटा ही सही, पढ़ाई जरूर की। 10वीं में वे नवाेदय विद्यालय से 9 सीजीपीए के साथ सफल हुए थे। वहीं 12वीं में 84 प्रतिशत अंकाें के साथ सफलता मिली थी। पिता दिनेश माहेश्वरी निजी क्षेत्र में नाैकरी करते हैं अाैर मां कैलाश देवी गृहिणी हैं।
नहीं थी रिजल्ट की चिंता बस मेहनत से लगा रहा
पेट्राेलियम इंजीनियरिंग में देश में पहला स्थान पाने वाले गाैरव कुमार काे 76.67 अंक मिले हैं। पिता फुलेंद्र कुमार शिक्षक अाैर मां मीणा देवी गृहिणी हैं। मूल रूप से बेगूसराय के रहने वाले गाैरव दसवीं में 9.4 सीजीपीए अाैर 12वीं में 80.4 प्रतिशत अंकाें के साथ सफल हुए थे। वर्ष 2019 में अाईअाईटी धनबाद से बीटेक पेट्राेलियम इंजीनियरिंग की डिग्री ली। गाैरव बताते हैं कि तैयारी के दाैरान उन्हाेंने कभी परिणाम की चिंता नहीं की। बस पूरी मेहनत से लगे रहे।
धनबाद|ग्रैजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2020 का परिणाम शुक्रवार काे जारी हुअा। इसमें अाईअाईटी अाईएसएम, धनबाद के तीन छात्र अाॅल इंडिया टाॅपर बने हैं। माइनिंग इंजीनियरिंग में प्रियांशु माहेश्वरी काे देश में पहला स्थान मिला है। वहीं पेट्राेलियम इंजीनियरिंग में गाैरव काे पहला, जबकि मेकेनिकल इंजीनियरिंग से विकास कुमार देश में अव्वल रहे हैं। माइनिंग इंजीनियरिंग से देवेश काे चाैथा स्थान अाैर विवेक काे छठा स्थान मिला है। माइनिंग इंजीनियरिंग में ही देव काे 13वां अाैर राैशन काे 16वां स्थान मिला है। इस बार परीक्षा का अायाेजन अाईअाईटी दिल्ली की अाेर से किया गया था, जिसने शुक्रवार काे परिणाम जारी किया।
माइनिंग में धनबाद के देवेश काे चाैथा स्थान
धनबाद के देवेश राठाैर काे माइनिंग इंजीनियरिंग में देश में चाैथा स्थान मिला है। उन्हें गेट में 70 अंक मिले हैं। देवेश बताते हैं कि पिछले वर्षाें के प्रश्नपत्राें से तैयारी में बहुत मदद मिली। उससे प्रश्नाें का पैटर्न का पता चला। लगातार किताबाें से तैयारी की। पिता जीएस राठाैर बीसीसीएल में काेयला भवन में अकाउंटेंट हैं अाैर मां कुसुम राठाैर भी बीसीसीएल में कार्यरत हैं। देवेश की स्कूलिंग डीएवी कुसुंडा से हुई। 10वीं 9.8 सीजीपीए अाैर 12वीं 90.80 प्रतिशत अंकाें के साथ सफल रहे थे।