पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बरोरा डेको आउटसोर्सिंग के जरलाही पैच में पानी भरने से उत्पादन बाधित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरोरा एरिया वन के फुलारीटांड़ कोलियरी में संचालित डेको आउटसोर्सिंग के जरलाही पैच की गैलरी फटने से गुरुवार को कार्यस्थल पर पानी भर गया। जिससे कोयला उत्पादन का कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। पानी निकासी को लेकर प्रबंधन द्वारा युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। कर्मियों ने कहा कि अविलंब अगर पानी की निकासी नहीं कि गई तो कंपनी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। बताया कि डेको अाउटसाेर्सिंग के जरलाही कोयला फेस के अंदर ग्राउंड गैलरी से काफी मात्रा से जमा पानी का अचानक रिसाव होने लगा। कोयला फेस में पानी भरने की वजह से प्रथम पाली से कोयला उत्पादन का कार्य बाधित हो गया है। फिलहाल क्लोजिंग माह होने के कारण आउटसोर्सिंग तथा बीसीसीएल के अधिकारियों द्वारा पानी निकासी के लिए जोर शोर से काम शुरू कर दिया गया है। कर्मियों की माने तो कोयला फेस भरे पानी को निकालने में कम से कम दो दिन का समय लग सकता है।

फुलारीटांड़ में डेको आउटसोर्सिंग के पैच में भरा पानी।
खबरें और भी हैं...