खनन क्षेत्र में कैरियर काे लेकर कार्यक्रम अायाेजित
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि।
जोरापोखर|खनन के क्षेत्र में कैरियर बनाने के इच्छुक लोगों के लिए जेएन टाटा वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, झरिया में माइनिंग सुपरवाइजर कार्यक्रम शुरू किया गया। डीबी सुंदर रामम, वीपी (रॉ मटीरियल्स), टाटा स्टील, झारिया डिवीजन महाप्रबंधक संजय रजोरिया, टाटा स्टील कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डीबी सुंदरा रामम ने कहा जेएनटीवीटीआई विभिन्न कोर्स के माध्यम से 100 प्रतिशत प्लेसमेंट का भरोसा देता है। यह अपनी स्थापना के बाद से माइनिंग में कैरियर की आकांक्षा रखने वाले लोगों के लिए एक प्रकाश स्तंभ रहा है। सुपरवाइजर कोर्स के लिए न्यूनतम सीटीसी आश्वासन 2.45 लाख रुपए प्रति वर्ष है। वहीं अन्य कोर्स के लिए 2.16 लाख रुपए प्रति वर्ष है। माैके पर प्रकाश सिंह, चीफ, कैपेबिलिटी डेवलपमेंट, टाटा स्टील, एमके वर्मा, डायरेक्टर, जेएनटीवीटीआई, एसएस ज़मा, मेंबर ट्रस्टी, जेएनटीवीटीआई व रिजनल प्रेसिडेंट, आरसीएमएस, संतोष महतो आदि थे।