पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
देवघर. अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव के संयुक्त नेतृत्व में गुरुवार की रात केन्द्रीय कारा, देवघर में औचक छापेमारी की गई। इस दौरान जेल के सभी महिला एवं पुरूष वार्ड की तलाशी ली गई। इसके अलावे केन्द्रीय कारा में लगे सीसीटीवी फुटेज, कारा परिसर के साथ विजिटर रजिस्टर की भी जांच अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा की गई।
लगभग 90 मिनट तक केंद्रीय कारा में छापेमारी के के बाद अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि कोई भी आपत्तिजनक सामान की जेल के अंदर नहीं पाई गई है। इस दौरान उपरोक्त के अलावे दंडाधिकारी मीनाक्षी भगत, प्रखंड विकास पदाधिकारी, देवघर विवेक कुमार, अंचलाधिकारी, देवघर अनिल कुमार सिंह, एफएसओ अनिल कुमार मरांडी आदि के साथ संबंधित पुलिस पदाधिकारी व 80 कि संख्या महिला व पुरूष पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.