घर में घुसकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
खोरीमहुआ| होली की रात एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। मामला घोड़थंबा इलाके का है। जहां होली की रात एक युवक ने रिश्ते की दादी से घर में घुसकर दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। महिला के आवेदन पर घोड़थंबा ओपी पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है। महिला ने ओपी में आवेदन देकर अपने ही गांव के अविवाहित युवक मनीष विश्वकर्मा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मंगलवार देर रात शौच करने के लिए कमरे से से जैसे ही बाहर निकली पूर्व से घात लगाकर छत पर बैठे मनीष ने पीछे से पकड़ लिया।