गोविंदपुर इंस्पेक्टर को रिवार्ड देने की अनुशंसा
गोविंदपुर|डीएसपी सरिता मुर्मू ने शुक्रवार को गोविंदपुर थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी मामलों का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने संतुष्ट होकर पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रणधीर कुमार को रिवार्ड देने की अनुशंसा की। उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा की। सीरिस्ता कार्यों की जांच की। डोसियर एवं फरार अपराधियों के संबंध में भी जानकारी हासिल की।