पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • Dhanbad News Recovery Of Garbage Collection User Charge Will Start From Tomorrow Will The Agency Be Restored Or The Corporation Will Recover It Will Be Fixed Today

कचरा कलेक्शन यूजर चार्ज की वसूली कल से होगी शुरूएजेंसी होगी बहाल या निगम वसूलेगा... यह अाज होगा तय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निगम ने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन चार्ज की वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 15 मार्च से निगम ने वसूली शुरू करने की बात कही है। लोगों से यूजर चार्ज की वसूली कैसे होगी? एजेंसी बहाल होगा या फिर निगम अपने स्तर से चार्ज वसूलेगा... इस पर अभी निर्णय नहीं हुअा है। शनिवार को इसे लेकर फैसला होने की उम्मीद है। वहीं, दूसरी तरफ पार्षदों द्वारा यूजर चार्ज की वसूली का विरोध जारी है। इस विरोध पर निगम के अफसराें का कहना है कि शुल्क वसूली का निर्देश सरकार का है, इसलिए इसकी वसूली ताे हर हाल में की जाएगी। हालांकि, पार्षदाें की भावना से विभाग काे अवगत करा दिया गया है। पर इस बाबत विभाग द्वारा कोई नया निर्देश जारी नहीं किया गया है। ज्ञात हो कि निगम बोर्ड की बैठक में यूजर चार्ज का प्रस्ताव लाया था। निगम ने बजट में यूजर चार्ज से हर साल 60 लाख रुपए राजस्व अाने की बात कही थी। पार्षदों ने यूजर चार्ज का विरोध किया था। चार्ज वसूली का प्रस्ताव बजट में पास नहीं हुअा था। मेयर ने इसे प्रशासनिक मामला बताते हुए कहा था कि यूजर चार्ज पर फैसला सरकार या निगम प्रशासन ले।

चार्ज वसूली को लेकर निगम के पास हैं ये 3 विकल्प

वार्ड सुपरवाइजर या वार्ड सेवकों के जिम्मे वसूली : निगम ने फिलहाल अपने वार्ड सुपरवाइजराें या वार्ड स्वयं सेवकाें के माध्यम से यूजर चार्ज की वसूली करा सकता है। इसे लेकर मंथन किया जा रहा है।

धनबाद अंचल से हाेगी चार्ज वसूली की शुरुअात

यूजर चार्ज वसूली की शुरुअात नगर निगम के धनबाद अंचल से करने की तैयारी है। निगम ने बताया कि पहले चरण में धनबाद अंचल के एक या दाे वार्ड में ही इसकी शुरुअात की जाएगी। धीरे-धीरे अन्य वार्डाें में भी यूजर चार्ज लिया जाएगा। धनबाद अंचल के सभी वार्डाें में शुल्क वसूली की शुरुअात हाेने के बाद निगम के अन्य अंचलाें में भी वसूली की व्यवस्था करेगी।

बरटांड़ बस स्टैंड में खड़े कचरा वाहन।

वसूली के लिए अलग से कर्मियों को बहाल करे: निगम यूजर चार्ज वसूली के लिए अलग से कर्मियों की बहाली कर सकता है। पर इसके लिए समय कम है। कहा जा रहा है कि एक माह बाद इस विकल्प पर जोर दिया जाएगा।

जानिए, किसे कितना देना हाेगा यूजर चार्ज

उपभाेक्ता की श्रेणी यूजर चार्ज

छाेटा अावास 20 रुपया

एलअाईजी 30 रुपया

एमअाईजी 50 रुपया

एचअाईजी 80 रुपया

अपार्टमेंट प्रति फ्लैट 30 रुपया

निगम से प्राप्त आकड़े

पूर्व की व्यवस्था : वसूली की जिम्मेवारी एनजीअो को सौंपी थी | निगम क्षेत्र में ए टू जेड कंपनी डाेर टू डाेर कचरा कलेक्शन का काम कर रही थी, उस समय भी यूजर चार्ज की वसूली केवल धनबाद अंचल में ही किया जा रहा था। बाद में कचरा कलेक्शन का जिम्मा एनजीअाे काे सौंप दिया गया अौर यूजर चार्ज की वसूली की जिम्मेवारी एनजीअाे काे साैंप दी गई।

यूजर चार्ज वसूली की जिम्मेवारी एजेंसी को सौंप दे: निगम यूजर चार्ज वसूली के लिए खास एजेंसी बहाल कर सकता है। पर एजेंसी बहाल करने की प्रक्रिया में समय लगेगा, इसलिए फिलहाल इस पर विचार कम हो रहा है।
खबरें और भी हैं...