बारिश के पानी की निकासी पर भिड़े रिश्तेदार, पांच जख्मी
चिरकुंडा | चिरकुंडा थाना क्षेत्र के बालू बंकर गांव में बारिश के पानी की निकासी को लेकर दो रिश्तेदार आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में पांच लोग घायल हुए। इस संबंध में एक पक्ष के छोटेलाल मल्लाह ने चिरकुंडा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा कि उसका व ममेरे भाई झिगई मल्लाह का घर आमने-सामने है। कुछ दिन पूर्व ही ममेरे भाई ने घर के सामने मिट्टी गिरवा उसे ऊंचा कर दिया। शनिवार को हो रही बारिश के कारण उसके दरवाजे के समीप बारिश का पानी जम गया था। यह देख मां ललिता देवी ममेरे भाई के घर के समीप से नाला काट रही थी। इसी बीच ममेरे भाई झिगई मल्लाह समेत राजन मल्लाह, माया देवी, शर्मिष्ठा, राजन, गोपी, दीपक आदि ने हमला बोल दिया। मारपीट में कई घायल हो गए।