जेपीएससी 2002 परीक्षा के अाधार पर नियुक्त शिक्षकों से जुड़ी मांगी गई रिपोर्ट
धनबाद | प्राथमिक शिक्षा निदेशालय की अोर से राज्य के सभी जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिख कर जेपीएससी परीक्षा 2002 के अाधार पर नियुक्त शिक्षकों से जुड़ी जानकारी मांगी है। अपने पत्र में निदेशक ने कहा कि विभाग की अोर से एक दिसंबर 2004 के पहले नियुक्त शिक्षकों को नई पेंशन योजना में रखने अौर इसके बाद बहाल शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना में रखने का प्रस्ताव दिया गया है। जबकि विभागीय नियमों के तहत एक दिसंबर 2004 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना में रखने का प्रावधान है। एेसे में सभी जिलों को इस संबंध में एक बार फिर से शिक्षकों की सूची अौर नियुक्ति तिथि के साथ उपलब्ध करवाने की बात कही गई है।