पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लोयाबाद में बंद आवास से ताला तोड़कर चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लोयाबाद|होली मनाने गांव गए बीसीसीएल कर्मी धर्मजीत सिंह के आवास में सोमवार को रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के वक्त घर पर कोई नही था। ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया गया। सुबह में पड़ोसी को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घर का निरीक्षण किया। चोरी गए चीजों की जानकारी नही हो सकी। कर्मी की गांव से लौटने के बाद चोरी गए समानों का पता चल पाएगा। पुलिस अब तक कांड अंकित नही कर सकी है। बताया जाता है कि कर्मी धर्मजीत सिंह अपने परिवार के साथ होली मनाने गांव गए थे। चोर घर खाली पाकर घटना को अंजाम दिया है।
खबरें और भी हैं...