पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
धनबाद. झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ स्थित विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय कैंपस में शनिवार को पशु का सिर मिला। घटना की सूचना के बाद भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। उधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशितों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी, इसके बाद जाम हटाया गया।
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पशु के सिर को दफनाने के लिए जुलूस की शक्ल में बस्ताकोला स्थित गोशाला की ओर बढ़ने लगे। उधर, इसकी सूचना के बाद पुलिसबल मौके पर पहुंचा और जुलूस को बस्ताकोला गोशाला तक पहुंचाया। यहां पशु के सिर को दफनाया गया।
विधायक के खिलाफ नारेबाजी
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने स्थानीय कांग्रेस विधायक पूर्णिमा सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मुस्लिम संगठन के लोगों ने भी घटना का विरोध किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उधर, पुलिस का कहना है कि इस संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.