पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हरिजन एक्ट मामले का ग्रामीण एसपी ने की जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंचेत ओपी क्षेत्र के खेरकियारी गांव में दो पक्षों में विवाद व हरिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज करने को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण एसपी अमित रेणु जांच को पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण एसपी, निरसा एसडीपीओ व पंचेत ओपी प्रभारी दोनों पक्षों से बयान लेने के बाद आस-पास के लोगों से भी बयान दर्ज किया। बयानों को कलमबद्ध करने के बाद ग्रामीण एसपी लौट गए। बता दे कि अवैध बालू उठाव को लेकर खेरकियारी गांव में दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें एक पक्ष के पवन बाउरी ने हरिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। वहीं दूसरे पक्ष के दिलीप मंडल ने भी शिकायत दर्ज कराई थी।

ग्रामीणों से पूछताछ करते ग्रामीण एसपी व अन्य।
खबरें और भी हैं...