पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उत्पादन के लिए सुरक्षा जरूरी: सीईअाे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निरसा| एमपीएल प्रांगण में गुरुवार काे राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से एमपीएल के सीईओ रमेश झा मौजूद थे। कार्यक्रम में पदाधिकारियों, कर्मियों व बच्चों के बीच सुरक्षा को लेकर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। एमपीएल के सीईओ रमेश झा ने कहा कि एमपीएल में पहले सुरक्षा उसके बाद उत्पादन के लक्ष्य के साथ काम किया जाता है। प्लांट के अंदर व बाहर सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए लगातार सेफ्टी ट्रेनिंग कराई जाती है। मौके पर जितेन्द्र साहू, जगमीत सिंह सिद्धु, सीबी सिंह, एके मन्ना, सुभाष चन्द्र पांडेय, राकेश भदोरिया, अजय आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...