पत्रकार से मारपीट मामले में कांड अंकित
कतरास|लिलोरी मंदिर के समीप शुक्रवार को पत्रकार शिव शंकर नोनियां, उसकी प|ी व साला के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने भुक्तभोगी की शिकायत पर कांड अंकित कर लिया है। पुलिस ने मामले में कन्हाई सिंह सहित सात आठ अन्य के खिलाफ मारपीट करने, सोना का चेन छीनने व जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। भुक्तभोगी ने पुलिस से शिकायत की थी।