सीनेट चुनाव के लिए स्क्रूटनी 16 को
धनबाद | बीबीएमकेयू सीनेट सदस्य चुनाव 19 मार्च को प्रस्तावित है। इसके लिए धनबाद से एक अौर बोकारो से एक उम्मीदवार ने नामांकन किया है। दोनों ही उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच 16 मार्च को की जाएगी। वहीं वोटिंग 19 मार्च को की जाएगी। मतगणना 21 मार्च को होगी। सीनेट में कर्मचारी सदस्य के एक पद के लिए धनबाद से अनिल कुमार अौर बोकारो से देवेंद्र कुमार मैदान में हैं।