ढुल्लू की तलाश में आवास पर छापा1-1 कमरे व अलमारियों की तालाशी
पूर्व भाजपा नेत्री से दुराचार से केस में वांछित बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की तलाश में पुलिस ने होलिकादहन की रात उनके चिटाही स्थित आवास पर छापा मारा। पुलिस ने आवास के एक-एक कमरे के साथ वहां रखी अलमारियों को भी खंगाला। पुलिस को ढुल्लू के भाई शरद महतो की भी तलाश थी। हालांकि दोनों में कोई नहीं मिले। इससे पूर्व बाघमारा अनुमंडल की पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस व महिला बल सोमवार की रात लगभग 11 बजे ढुल्लू के आवास पहुंची। पुलिस ने बाहर से ही आवास की घेराबंदी कर ली और फिर मुख्य दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। हालांकि इसके लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। विधायक की प|ी सावित्री देवी ने पुलिस से कहा-घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं है। इस पर पुलिस ने कहा-साथ में महिला पुलिसकर्मी भी हैं। इसके बाद लगभग साढ़े तीन बजे बाद रात लगभग ढाई बजे सावित्री देवी ने दरवाजा खोला। डीएसपी नितिन खंडेलवाल ने बताया कि विधायक ढुल्लू महतो तथा उनके भाई शरद महतो की गिरफ्तारी को लेकर छापा मारा गया।