मार्शलिंग यार्ड जाने वाली जमीन पर धारा 144 लगी
बलियापुर|बलियापुर अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी के प्रतिवेदन के आवलोकन पर छाताबाद मौजा के मार्शलिंग यार्ड जाने वाली विवादित जमीन पर अनुमंडल पदाधिकारी ने विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 144 लागू किया। प्रथम पक्ष सोनाराम नापित व द्वितीय पक्ष प्रदीप अग्रवाल को बनाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि सोनाराम नापित से जमीन सोनू सिंह ने लीज पर लिया है। जबकि द्वितीय पक्ष प्रदीप अग्रवाल से लीज पर जमीन राजेंद्र हेंब्रम ने लिया है। उक्त जमीन पर 23 फरवरी को राजेंद्र हेंब्रम सरना धर्म के रीति रिवाज से पूजा अर्चना कर रहा था। इसी क्रम सोनू सिंह के समर्थक एवं ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट हो गई थी। दोनों अाेर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। दोनों पक्ष को 17 फरवरी को न्यायालय में उपस्थित होने को आदेश जारी किया है।