कार्मेल स्कूल में 11वीं में दाखिले के लिए चयन सूची जारी
निजी स्कूलाें में सत्र 2020-21 में 11वीं कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हाे चुकी है। कार्मेल स्कूल, धनबाद ने नामांकन काे लेकर चयनित छात्राअाें की सूची जारी की है। विज्ञान संकाय में दाखिले काे लेकर 18 छात्राअाें का चयन किया गया है। वहीं वाणिज्य संकाय में दाखिले काे लेकर 37 छात्राअाें के नाम जारी किए गए हैं। जबकि कला संकाय में नामांकन काे लेकर 23 छात्राअाें की सूची जारी की गर्इ है। इधर, डिनाेबिली स्कूल, सीएमअारअाई में भी दाखिले काे लेकर चयन सूची जारी हाे चुकी है। प्राचार्य जाेसेफ केए ने बताया कि चयनित बच्चाें की कक्षाएं अप्रैल-मई महीने से शुरू हाेंगी। शेष सीटाें में दाखिले 10वीं बाेर्ड परीक्षा परिणाम के अाधार पर हाेंगे अाैर उनकी कक्षाएं जून महीने से शुरू हाेंगी। 11वीं में नामांकन काे लेकर अभिभावकाें की प्राथमिकता सीबीएसई स्कूल हैं अाैर यहां भी दाखिले की प्रक्रिया शुरू हाे चुकी है।
इधर, डीएवी काेयलानगर में नामांकन के लिए छात्र-छात्राएं कल से अाॅनलाइन अावेदन कर सकेंगे
डीएवी काेयलानगर में 11वीं कक्षा में विज्ञान व वाणिज्य संकाय में दाखिले काे लेकर 14 मार्च से 21 मार्च तक छात्र-छात्राएं अाॅनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं प्राचार्य एके पांडेय ने बताया कि अावेदन शुल्क 500 रुपए है, जिसे भी अाॅनलाइन भुगतान करना है। अावेदन के बाद 17-23 मार्च तक अावेदन की प्रिंट काॅपी स्कूल काउंटर पर सुबह 8:30 से 12:30 बजे तक जमा करनी हाेगी। 25 मार्च काे प्रवेश परीक्षा ली जाएगी, जिसके लिए सुबह 9 बजे रिपाेर्ट करना हाेगा। 27 मार्च काे चयनित बच्चाें की अाैपबंधिक सूची जारी की जाएगी।
राजकमल स्कूल में 23 मार्च तक मिलेगा अावेदन फाॅर्म
राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में विज्ञान व वाणिज्य संकाय में 11वीं में नामांकन काे लेकर फाॅर्म का वितरण शुरू हाे गया है। प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि 23 मार्च तक अभिभावक 500 रुपए का भुगतान कर अावेदन फाॅर्म ले सकते हैं। 31 मार्च काे प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राचार्य डाॅ सरिता सिन्हा ने बताया कि 11वीं के लिए अाॅनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हाे चुका है। रजिस्ट्रेशन 10 दिन कराया जा सकता है। इसके बाद प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। माउंट लिटेरा जी स्कूल में भी 11वीं की नामांकन प्रक्रिया शुरू हाे चुकी है। यहां प्रोविजनल नामांकन के बाद कक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होंगी।