पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छात्रा को एसएमएस भेजकर कहा था-तुम्हें बर्बाद कर देंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झरिया लाेवर चाैथाई कुल्ही में शुक्रवार की शाम बीकाॅम की छात्रा की अात्महत्या के मामलेे में पिता की शिकायत पर पुलिस ने देवघर के सुमित यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अाराेपी सुमित छात्रा की चचेरी बहन का देवर है। सुमित पर छात्रा काे अात्महत्या के लिए प्रेरित करने का अाराेप है। बताया जा रहा है कि देवघर में एक शादी समाराेह में छात्रा का सुमित से जान-पहचान हुई थी। उसके बाद दाेनाें में बात हाेने लगी। इस बीच सुमित शादी करने का दबाव बनाने लगा। उसकी हरकताें से परेशान छात्रा ने बातचीत करनी बंद कर दी थी। इस कारण छात्रा काे सुमित परेशान करने लगा। परिजनाें ने मृतका का माेबाइल पुलिस काे उपलब्ध कराया है। सुमित द्वारा छात्रा के माेबाइल में कई अभद्र टेक्स्ट मैसेज हैं, जिसमें सुमित ने कहा है कि अापका जीना मुश्किल कर देंगे। इसके अलावा अन्य मैसेज में सुमित ने गाली लिखकर भेजा था। इस कारण छात्रा डिप्रेशन में चली गई थी अाैर उसने अात्महत्या कर ली। पुलिस ने पाेस्टमार्टम केे बाद छात्रा का शव परिजनाें काे साैंप दिया है। परिजनाें ने छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया।

पिता शिकायत करने गए तो फिर धमकाया

छात्रा काे परेशान किए जाने काे लेकर पिता देवघर में बड़ी बेटी के पास गए थे। छात्रा पिछले डेढ़ माह से तनाव में चल रही थी। वह सुमित के मैसेज के बाद भारी अवसाद में जा रही थी। इसके बाद छात्रा के पिता ने सुमित के परिजनाें काे उसकी हरकत की जानकारी भी दी। इसके बाद भी सुमित ने छात्रा काे धमकाया था। जिस समय बेटी ने आत्महत्या की, उस समय पिता देवघर में ही थे। बेटी के अात्महत्या किए जाने की सूचना मिलने पर वे वापस घर लाैटे।

सुमित अक्सर छात्रा को इसी तरह की धमकी भरा मोबाइल मैसेज भेज प्रताड़ित करता था।

सुसाइड नाेट में जान देने का कारण सुमित को बताया

सुमित की प्रताड़ना से परेशान हाेकर छात्रा ने अपने ही घर के किचन में फंदे से झूलकर अात्महत्या कर ली थी। छात्रा ने अपने सुसाइड नाेट में सुमित के कारण अात्महत्या करने की बात लिखी है।
खबरें और भी हैं...