पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गिरफ्तारी के डर से बंगाल भागा शूटर सतीश, कई जगह दबिश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमीन काराेबारी समीर हत्याकांड में पकड़े गए जेसी मल्लिक राेड के अाशीष रंजन काे सरायढेला पुलिस ने शनिवार काे काेर्ट में प्रस्तुत किया। काेर्ट ने अाशीष काे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं घटना में फरार शूटर सतीश गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस काे जानकारी मिली है कि पुलिस दबिश के बाद सतीश बंगाल भाग गया है। सतीश के रिश्तेदार अाैर दाेस्ताें के माेबाइल नंबराें की पुलिस निगरानी कर रही है। सतीश के पकड़े जाने के बाद पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि अाशीष के बयान में कितनी सच्चाई है। बता दें कि 23 जुलाई 2019 काे जमीन काराेबारी समीर मंडल की कार्मिक नगर से वीर कुंवर सिंह जाने वाले मार्ग पर गाेली मार कर हत्या कर दी गई थी। सात गाेली समीर काे मारी गई थी। घटना के 9 माह बाद पुलिस साजिशकर्ता जयमंगल हाजरा अाैर अाशीष काे पकड़ने में सफल रही। सतीश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस जेल में बंद जयमंगल हाजरा काे रिमांड पर लेने की तैयारी में है ताकि उससे पूछताछ की जा सके।

समीर मंडल

हत्याकांड

कुंवर सिंह जाने वाले मार्ग पर गाेली मार कर हत्या कर दी गई थी। सात गाेली समीर काे मारी गई थी। घटना के 9 माह बाद पुलिस साजिशकर्ता जयमंगल हाजरा अाैर अाशीष काे पकड़ने में सफल रही। सतीश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस जेल में बंद जयमंगल हाजरा काे रिमांड पर लेने की तैयारी में है ताकि उससे पूछताछ की जा सके।
खबरें और भी हैं...