पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आपसी समझ व पुलिस की मुस्तैदी से स्थिति संभली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झरिया के कतरास मोड़ स्थित विहिप कार्यालय के समीप प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद उपजे तनाव को पुलिस ने बेहतर ढंग से संभाला। जब लोग प्रतिबंधित मांस को लेकर गोशाला जा रहे थे, उस समय स्थिति पर काबू रखने के लिए सिटी एसपी, सिंदरी डीएसपी, झरिया सीओ व झरिया इंस्पेक्टर सहित पुलिस बल पैदल साथ-साथ चल रहे थे। धनबाद से अतिरिक्त बल भी मंगवा लिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए झरिया के सभी स्थान पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। कई स्थानों में ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी व डिजिटल विडियोग्राफी से विधि-व्यवस्था पर पुलिस नजर रखी रही है। होली तक यह व्यवस्था रहेगी ताकि आपसी सौहार्द न बिगड़ेे।

विहिप नेता काे जान का खतरा, एसएसपी से मांगा अंगरक्षक

विहिप के जिला मंत्री रमेश पाण्डेय एसएसपी काे अावेदन देकर अंगरक्षक की मांग की है। विहिप नेता ने खुद की जान को खतरे में बताया। इस बाबत एसएसपी ने झरिया पुलिस से जांच प्रतिवेदन मांगा है।

सीसीटीवी फुटेज को देखेगी पुलिस

विहिप कार्यालय के पास प्रतिबंधित मांस मिला, वहीं एक जिम भी चलता है। जिम के पास कैमरा भी लगा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से कहा कि घटना को अंजाम देने वाला कैमरा में जरूर कैद हुआ होगा। झरिया थानेदार ने आश्वासन दिया कि सीसीटीवी की छानबीन कर दोषी को पकड़ा जाएगा।

घटना के बाद झरिया में फ्लैग मार्च करती पुलिस।
खबरें और भी हैं...