पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोनारडीह में नकदी सहित छह लाख की संपत्ति चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोनारडीह| कोईरीडीह निवासी राजेश दास के आवास से शनिवार की रात चोरों ने साढ़े तीन लाख नकदी सहित छह लाख रुपए मूल्य की संपत्ति चुरा ली। भुक्तभोगी ने घटना की लिखित शिकायत सोनारडीह ओपी के देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि शनिवार की रात खाना खाकर परिवार के सदस्य सोने चले गए। जब सुबह उठे तब देखा कि घर के तीन कमरे का दरवाजा खुला था। उसके अालमीरा से एक बक्से को निकाल कर उसमें रखा आभूषण चोरों ने चुरा लिया। चोरी गए सामानों में सोने का मंगलसूत्र दो पीस, सोने के तीन झुमका, सोना का दो चेन, सोने का एक मंगटीका, चार पीस सोने की अंगूठी, दो पीस चांदी का पायल, चार पीस सोने का बेसर व एक मोबाइल शामिल है। इसके अलावा नकद साढ़े तीन लाख रुपया भी शामिल है।
खबरें और भी हैं...