फेसबुक पर अाराेप प्रत्याराेप मामले से एसपी हुए अवगत
सिजुआ|कोयला चोरी मामले में फेसबुक पर टीका टिप्पणी व आरोप प्रत्यारोप का मामला एसएसपी के पास पहुंच गया है। मामला जोगता थाना क्षेत्र का है। सिजुआ के रहने वाले कांग्रेस पार्टी के युवा नेता विकास सिंह व जोगता थाना के अधिकारी शरीक खान के बीच कोयला चोरी की बात पर फेसबुक में जमकर आरोप प्रत्यारोप का दौर चला। मामला मुख्यमंत्री के समक्ष भी गया। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद एसएसपी किशोर कौशल से मिलकर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आरोप लगाया कि पुलिस पदाधिकारी की शह पर जोगता थाना क्षेत्र में कोयले की तस्करी हो रही है। शिकायत करने पर उनके द्वारा धमकी दी जाती है। कांग्रेस नेता विकास सिंह ने कहा कि एसएसपी ने पूरी बात सुनने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।