बीमारियों से बचाव को किया ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव
धनबाद|क्रेडो वर्ल्ड स्कूल, धनबाद और राहत फाउंडेशन की अाेर से शनिवार से एक नई मुहीम की शुरुअात की गई। इस दाैरान धनबाद के 15 अलग-अलग क्षेत्राें में कुओं अाैर आसपास ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। उद्देश्य गंदे पानी पीने से हाेने वाले राेगाें की राेकथाम है। कुएं के इर्द-गिर्द जलजमाव के कारण मच्छरों की तादाद बढ़ती है, जिससे लाेगाें काे कई खतरनाक बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव जरूरी है। ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव गांधीनगर, बैंक मोड़, पुराना बाजार सहित अन्य जगहाें पर किया गया। मौके पर क्रेडो वर्ल्ड स्कूल से अमन कुमार, अनूप भिंडे, राहुल, विशाल, रोशन, अभिषेक, सौरभ, साहिल, रोहित, उत्तम, वर्षा, सौरभ, अभिषेक, वीणा, पूनम, राखी, सुकन्या अादि थीं।