महिलाअाें के हाथाें में रही स्टेशन की कमान, ड्राइवर, टीटीई भी महिलाएं
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार काे धनबाद स्टेशन की कमान महिलाअाें के जिम्मे रही। सुबह हाेते ही स्टेशन की पूरी व्यवस्था महिला टीम ने संभाल ली थी। अारअारअाई, टिकट बुकिंग, चेकिंग, सुरक्षा, ट्रेनाें का परिचालन से लेकर साफ-सफाई तक की व्यवस्था महिलाअाें के जिम्मे थी। टिकट काउंटर की जिम्मेवारी का नेतृत्व कर रहीं मुन्नी सेनगुप्ता की टीम में शामिल कुमारी बबली, कुमारी बेबी, पुनम, रेणु गुप्ता, विभा देवी, सुप्रिया मिंज व नमीता डे शामिल थीं। तान्या चटर्जी स्टेशन मास्टर की भूमिका में ट्रेनाें का प्लेटफार्म संख्या निर्धारित कर यात्रियाें की सुविधा का ख्याल रख रहीं थीं। टिकट चेकिंग में लगी महिला टीम की पैनी नजर थी।
धनबाद-सिंदरी पैसेंजर का परिचालन महिला लाेकाे पायलट के जिम्मे
धनबाद से सिंदरी के बीच चलने वाली सवारी गाड़ी का परिचालन की कमान महिला लाेकाे पायलट के हाथाें में थी। लाेकाे पायलट जानकी बल्लव बारी अपने सहयाेगी पायलट कुमारी वंदना के साथ सिंदरी सवारी गाड़ी काे प्लेटफार्म संख्या 6 से दिन के 11: 30 बजे लेकर सिंदरी के लिए रवाना हुईं। सिंदरी सवारी गाड़ी के परिचालन के अलावा गार्ड महिला कर्मियाें के नेतृत्व में थीं। स्टेशन अधीक्षक र|ेश कुमार ने महिला सह कर्मियाें काे बुस्ट-अप किया। गार्ड अल्वीन मरांडी के हरि झंडी का ईशारा मिलते ही चालक जानकी ने ट्रेन काे रफ्तार दिया।
धनबाद स्टेशन के काउंटर पर यात्रियों को टिकट देतीं महिला रेल कर्मी।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर धनबाद स्टेशन में ट्रेन को चलातीं महिला रेल कर्मचारी।