पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुकानें हटाए जाने के खिलाफ स्टेशन रोड के दुकानदारों ने सड़क जाम की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्टेशन परिसर से हटाए गए दुकानदारों ने सोमवार को सड़क जाम कर रेलवे के इस अभियान के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। दुकानदार सड़क पर उतरे अौर विनाेद बिहारी चाैके के पास बांस रखकर सड़क बंद कर दी। बीच सड़क पर टायर जलाये। उनके विरोध के कारण देखते ही देखते स्टेशन रोड जाम हो गया। डीअारएम चाैक से लेकर स्टेशन तक वाहनाें की लंबी कतार लग गई। दुकानदार अतिक्रमण हटाने के नाम पर दुकानदाराें काे परेशान किए जाने का अारोप लगा रहे थे। इस दौरान दुकानदारों ने रेलवे के खिलाफ नारेबाजी भी की। सड़क जाम की सूचना पर सदर पुलिस अाैर अारपीएफ के इंस्पेक्टर अविनाश कराेसिया सदल बल घटना स्थल पर पहुंचे अाैर विराेध कर रहे दुकानदाराें काे शांत करने का प्रयास किया, लेकिन दुकानदार नहीं माने। एेसी स्थिति में सदर पुलिस ने बल प्रयाेग कर दुकानदाराें काे हटाया। ज्ञात हो कि स्टेशन के साैंदर्यीकरण अाैर बेहतर लुक देने काे लेकर रेलवे स्टेशन परिसर के सामने से अतिक्रमण हटा रही है। इस क्रम में सामने लगे होर्डिंग्स के साथ कच्चे-पक्के दुकानाें काे ताेड़ा जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार काे रेलवे ने अपनी सैलून व कुछ गुमटियाें काे ताेड़ दिया था। अतिक्रमण हटाने के दाैरान दुकानदाराें ने इसका विराेध नहीं किया। लेकिन बाद में साेमवार काे सड़क जाम कर अपना विराेध जताया।

जाम के दौरान सड़क पर लगाई गई आग को बुझाती पुलिस।
खबरें और भी हैं...