सीवान में डीजे बजाने के विवाद में पथराव, रिटायर्ड जवान की हत्या
बलऊ गांव में मंगलवार की दाेपहर 2 बजे डीजे बजाने को लेकर बच्चों के बीच हुए विवाद में दो गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। इसमें स्व.जगदीश प्रसाद के पुत्र सीआरपीएफ का रिटायर्ड जवान 55 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद की जान चली गई और आठ लोग घायल हो गए। इसमें पवन कुमार, मलुरा देवी, फुलसुंदरा देवी, अनिल कुमार, बलिराम यादव, दिलीप यादव, भगवान यादव हैं। भगवान यादव, अनिल कुमार, पवन कुमार, बलिराम यादव को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक एक गुट के बच्चे डीजे बजा रहे थे।