छात्राओं ने पेंचक सिलाट के आत्मरक्षात्मक गुर सीखे
क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल में प्रशिक्षण शिविर में शामिल छात्राएं।
धनबाद | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पेंचक सिलाट स्पोर्टस एसोसिएशन झारखंड की अाेर से रविवार काे फिट इंडिया मूवमेन्ट के तहत क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल, गोविंदपुर में एक दिवसीय पेंचक सिलाट अात्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल की 200 छात्राअाें ने भाग लिया। सबसे पहले एसो. के महासचिव व राष्ट्रिय स्वर्ण पदक विजेता कमलेश कुमार पांडेय ने टेंडिग, गाण्डा, रेगु, टुंगल इवेंट से छात्राअाें का परिचय कराया। छात्राअाें काे गर्दन की पकड़, पीछे से हमला, चैन स्नेचिंग, चाकू आदी से बचाव की कईं आत्मरक्षात्मक तकनीक सिखाईं गईं। कमलेश कुमार पांडेय ने बताया कि संस्थाएं जहां महिलाएं कार्यरत हो वहां पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यालय प्रबंधक ईसा शमीम व प्राचार्य सह वैज्ञानिक डॉ तापस चटर्जी ने काेरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को नारी रक्षा एवं नारी के प्रति सम्मान
का शपथग्रहण कराया गया।