स्टेशन के साउथ साइड में बनेगा सब-वे, गुजरेंगे वाहन
धनबाद स्टेशन के साउथ साइड काे विकसित करने की रेलवे की याेजना के तहत शुरू किए गए विकास कार्य में शनिवार काे एक अाैर कड़ी जुड़ गई। धनबाद स्टेशन के दक्षिणी छाेर में सब-वे निर्माण के प्रस्ताव काे रेलवे बाेर्ड से मंजूरी मिल गई। बाेर्ड से हरी झंडी मिलने के साथ सब-वे निर्माण का रास्ता खुल गया। मार्च में इस्टीमेट अाैर अप्रैल माह में टेंडर प्रकाशित कर कार्य अवार्ड हाेगा। इसके बाद अप्रैल में ही निर्माण कार्य शुरू करते हुए दिसंबर के अंत तक अाम नागरिकाें के लिए खाेल दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड की मंजूरी और अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू होने की डीआरएम ने पुष्टि की। सब-वे बन जाने से रेलवे ट्रैक पार करने के लिए यात्रियाें के साथ वाहनाें काे पुराना बाजार के पास बने समपार फाटक पर इंतजार नहीं करना हाेगा।
डबल लेन का बनेगा सब-वे, 5 मीटर चौड़ा व 4.5 मीटर होगा ऊंचा
प्रस्तावित सब-वे डबल लेन का हाेगा। एक रास्ता स्टेशन अाने अाैर दूसरा स्टेशन से जाने के लिए हाेगा। सब-वे की चाैड़ाई 5-5 मीटर तथा ऊंचाई 4.5-4. 5 मीटर हाेगी, ताकि कार से लेकर बस, ट्रक तक अासानी से रेलवे ट्रैक काे पार करते हुए स्टेशन तक पहुंच सकेंगे। सब-वे के निर्माण पर 9.3 कराेड़ रुपए खर्च हाेगा।
समाधान स्कूल के पास से गुजरेगा सब-वे
प्रस्तावित सब-वे रेलवे पुराना बाजार साइड से ट्रैक काे पार करते हुए दूसरी छाेर में संचालित समाधान स्कूल के पास से गुजरते हुए स्टेशन के साउथ साइड तक पहुंचेगा। इसके लिए वहां बने रेलवे अावास काे ताेड़ा जाएगा। सब-वे बन जाने से बैंक अाेवरब्रिज पर ट्रैफिक जाम से निजात मिलने के साथ स्टेशन के नार्थ साइड में भीड़ कम हाेगी।
साउथ साइड में सब-वे निर्माण की रेलवे बाेर्ड से मंजूरी मिल गई है। अप्रैल में वर्क अवार्ड करते हुए निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। दिसंबर के अंत तक निर्माण पूरा कराकर अाम नागरिकाें के लिए खाेल दिया जाएगा। सड़क निर्माण का भी कार्य तेजी से हाे रहा है। मार्च के अंत तक सड़क चालू करने का प्रयास है।’’
अनिल कुमार मिश्रा, डीअारएम, धनबाद रेल मंडल
रेलवे लाइन के नीचे ऐसा ही बनेगा सब-वे।