पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
गिरिडीह. शुक्रवार को कोरोनावायरस का एक संदिग्ध मरीज इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचा। उसे देखने के बाद सदर अस्पताल के जिला सर्विलांस ऑफिसर डॉक्टर सत्यवती हेम्ब्रम ने रांची रिम्स रेफर कर दिया। मरीज का नाम 24 वर्षीय युवक है। जो भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के खरियोडीह चतरो का रहने वाला है। उसे 108 नंबर की ऐंबुलेंस के माध्यम से रांची रिम्स भेजा गया।
उसके साथ आए परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। दिल्ली में किसी डॉक्टर से इलाज कराया तो उसे वायरस के बारे में जानकारी दी गई। उसके बाद चार दिन पूर्व वह दिल्ली से अपने घर वापस आ गया। शुक्रवार को वह इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा जहां से उसे बेहतर जांच व इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।
सिविल सर्जन डॉ. अवधेश कुमार सिन्हा ने बताया कि देवरी प्रखंड के खरयोडीह का एक संदिग्ध मरीज सदर अस्पताल पहुंचा था। वह अपने आपको काेराेनावायरस का मरीज बता रहा था। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हाे पाएगी। बताया कि काेराेनावायरस का ब्लड सैंपल पुणे नहीं भेजकर जमशेदपुर स्थित वीआरडीएल लैब जांच के लिए भेजा जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.