पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

क्वार्टर की छत पर मिला जमीन काराेबारी का शव फांसी लगाने का संदेह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धनसार थाना के अाेल्ड स्टेशन रेलवे क्वार्टर की छत पर ठेका कार्य व जमीन काराेबार करने वाला 32 वर्षीय शाहिद खान का शव मिला है। लाेहा का रड में शव रस्सी झूलता मिला है। बताया जा रहा है कि शाहिद प|ी गुड़िया खान व दाे बच्चाें के साथ रहता था। पिता छकू खान अाैर मां दूसरी जगह रहते हैं। सूचना मिलने के बाद धनसार पुलिस माैके पर पहुंची अाैर शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प|ी का कहना है कि कुछ देर के लिए वह घर से बाहर गई थी। इस दाैरान शाैहर ने फांसी लगा ली। पुलिस काे दिए गए बयान में कहा कि वे काफी टेंशन में रहते थे। कारण उसे पता नहीं। उसने किसी तरह का संदेह नहीं जताया है। सूचना पर मृतक के मां व पिता भी माैके पर पहुंचे। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इधर, इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।

खबरें और भी हैं...