पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीरंदाजी में टाटा फीडर सेंटर अव्वल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोड़ापोखर। धनबाद जिला तीरंदाजी संघ की ओर से रविवार को सिंफर डिगवाडीह फुटबॉल मैदान में 11वीं जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में टाटा स्टील फीडर सेंटर जामाडोबा विजेता व सिंफर डिगवाडीह उपविजेता रहा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के अध्यक्ष विजय झा उपस्थित थे। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अंडर- 14 (30 मीटर) में प्रथम राजेश गोराई, द्वितीय रिश्वव महतो, तृतीय विमल सोरेन, बालिका वर्ग में प्रथम मधु कुमारी, दंतीय वर्षा चक्रवर्ती, तृतीय ममता टुडू, बालिका वर्ग अंडर- 17 में प्रथम विकास कुमार, द्वितीय राजेश गोराई, तृतीय रिशव महतो, बालिका वर्ग में प्रथम मधु कुमारी, द्वितीय वर्षा चक्रवर्ती, तृतीय कल्पना मरांडी, 40 मीटर में जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम मधु कुमारी, द्वितीय अनिशा हांसदा, तृतीय लक्ष्मी कुमारी, बालक वर्ग में प्रथम लखविन्दर सोरेन, द्वितीय कार्तिक कुंभकार, तृतीय उदय ठाकुर, बालिका वर्ग में 50 मीटर में प्रथम मोनिका कुमारी, द्वितीय मधु कुमारी, तृतीय वर्षा चक्रवती रही। इसे सफल बनाने में सचिव जुबेर आलम, तारक नाथ, प्रशान्त आदि सक्रिए रहे।
खबरें और भी हैं...