तेजस्वी परियोजना का प्रशिक्षण शिविर संपन्न
निरसा|महिला बाल विकास समिति की अाेर से तेजस्वी परियोजना का दो दिवसीय क्लस्टर कोऑर्डिनेटर प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को निरसा प्रखंड कार्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ। शिविर में प्रखंड के 30 क्लस्टर कोऑर्डिनेटर ने भाग लिया। प्रशिक्षक मनोज कुमार व इत्कार आलम ने किशोरियों-युवतियों को शिक्षा व कौशल विकास से जोड़कर आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त करने का आह्वान किया। मौके पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुशांत मिश्रा, फील्ड कोऑर्डिनेटर रामकृष्ण साधु, मोहम्मद जियाउल हक अंसारी, क्लस्टर कोऑर्डिनेटर विधान विशाल, अभिमन्यु, राजकुमार, सद्दाम, प्रियंका, सुमित्रा आदि थीं।