पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तेजस्विनी परियोजना का क्लस्टर प्रशिक्षण शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोविंदपुर|झारखंड महिला बाल विकास समिति की अाेर से संचालित तेजस्विनी परियोजना का दो दिवसीय क्लस्टर को-ऑर्डिनेटर प्रशिक्षण गुरुवार को विवाह मंडप गोविंदपुर में शुरू हुआ। इसमें गोविंदपुर और टुंडी प्रखंड की दर्जनों को-ऑर्डिनेटर हिस्सा ले रही हैं। पीपल टू पीपल इंडिया के सौजन्य से आयोजित इस को-ऑर्डिनेटर प्रशिक्षण में किशोरी एवं युवतियों के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण के गुर बताए जा रहे हैं। प्रशिक्षक मनोज कुमार एवं इफ्तकार आलम ने किशोरियों एवं युवतियों को शिक्षा एवं कौशल विकास से जुड़कर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त करने का आह्वान किया। मौके पर प्रखंड समन्वयक प्रज्ञा परिमिता साहू, राकेश कुमार साव, अनुश्री लायक, प्रमोद कुमार महतो, विकास कुमार सिंह, महेश कुमार वर्मा सहित दर्जनों लोगों की मौजूदगी रही।
खबरें और भी हैं...