पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

झरिया में प्रतिबंधित मांस मिलने पर तनाव, विरोध में सड़क जाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कतरास मोड़ स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय के पीछे भंडारगृह के दरवाजे पर शनिवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने प्रतिबंधित मांस फेंक दिया। रविवार की सुबह विहिप कार्यालय के कर्मी रघु कुमार सफाई के लिए पहुंचा। प्रतिबंधित मांस देखकर उसने इसकी जानकारी विहिप के जिला मंत्री रमेश पांडेय को दी। उसके बाद रमेश व हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे। उसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित होकर लोग कतरास मोड़ में टायर जलाकर आधे घंटे तक सड़क जाम कर दी। नारेबाजी भी की। इसी बीच सूचना पाकर सिटी एसपी आर राजकुमार, ग्रामीण एसपी अमित रेणु, एसडीओ राज महेश्वरम, सिंदरी डीएसपी अजीत सिन्हा, झरिया इंस्पेक्टर प्रमाेद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों से कहा कि अवांछित लोगों का झरिया के आपसी सद्भाव को बिगाड़ने का षड्यंत्र है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। बाद में प्रतिबंधित मांस लेकर लोग नारे लगाते हुए जुलूस की शक्ल में बस्ताकोला गोशाला पहुंच मिट्टी दे दी। विहिप के रमेश पांडेय ने झरिया थाना में प्रतिबंधित मांस फेंकने की शिकायत की है। पेज 8 भी देखें।

राज ग्राउंड के एक व्यक्ति से हो रही पूछताछ

राजग्राउंड के पास रहने वाले व्यक्ति खुद झरिया पहुंच पुलिस अधिकारियाें से कहा कि उसकी मवेशी की मौत शनिवार की रात हाे गयी थी। उसे बाेरे में बंद कर राज ग्राउंड में फेंक दिया था। वहां से वह कतरास मोड़ कैसे पहुंच गया, इसकी जांच होनी चाहिए। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
खबरें और भी हैं...