निरसा थाना में ट्रैक्टर चोरी की शिकायत
निरसा थाना क्षेत्र के कुसुमकानाली गांव निवासी विमल गोराई ने रविवार को निरसा थाना में ट्रेक्टर चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। दर्ज शिकायत के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रैक्टर मालिक विमल गोराई ने बताया कि उनका ट्रैक्टर वैद्यपुर गांव निवासी हुसैन अंसारी बीते 1 वर्ष से चला रहा है। रात्रि में वह अपने घर के समीप ट्रैक्टर को खड़ी करता था तथा सुबह ट्रैक्टर को लेकर काम पर निकल जाता था। शनिवार की संध्या वह ट्रैक्टर अपने घर के समीप खड़ा कर सोने चला गया। सुबह उठकर देखा तो ट्रैक्टर गायबी थी। खोजबीन के बावजूद ट्रैक्टर का पता नहीं चला।