पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चासनाला में दंताेपंत ठेंगड़ी की मनी जन्म शताब्दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चासनाला साउथ कॉलोनी स्थित भारतीय मजदूर संघ संबंध सेल इस्को कोलियरी कर्मचारी संघ के कार्यालय में गुरुवार को संघ के संस्थापक दंतोपंत ठेंगड़ी की जन्म शताब्दी मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता संघ के महामंत्री वशिष्ठ कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय इस्पात मज़दूर महासंघ के उपाध्यक्ष अरुप राय ने ठेंगड़ी के तस्वीर पर माल्यर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अरुप राय ने कहा ने कि पूरे भारत में हमारी यूनियन पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ ही एक ऐसा यूनियन है। जिसने असंगठित मज़दूरों का समान काम का समान वेतन का नारा दिया। मौके पर अरविंद मिश्रा, रविंद्रनाथ गुप्ता, शशिकांत मिश्रा, राजीव सिंह, नरेश सिंह, रमाकांत पांडेय, विजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम काे संबाेधित करते वक्ता।
खबरें और भी हैं...