कोयलांचल कलाकार संघ ने मनाई होली
कतरास|कोयलांचल कलाकार संघ द्वारा रविवार को रेलवे इंस्टीच्युट कतरास में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कतरास कोयलांचल के कलाकारों ने भाग लेकर अपनी कला का जौहर दिखाया। कलाकारों ने होली पर आधारित गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान संघ के अध्यक्ष राजू सिंह, लखन रवानी, मणिकांत सहाय ने सभी कलाकारों को परिचय पत्र प्रदान किया।